मौसम

Weather Update today : दिल्ली में 5 डिग्री तक गिरा पारा, यूपी समेत कई राज्यों में होगी बारिश, जानिए आज के मौसम का हाल

नई दिल्ली – Weather Update Today : पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिल्ली की बात करें तो यहां पर सुबह और शाम के अलावा दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।

बारिश के मद्देजर अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसआर में अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। उधर, बारिश के मद्देनजर उत्तराखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि आगामी 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु और केरल में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

कूलर-पंखे करने पड़े बंद

मौसम में आए बदलाव के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड में हल्का इजाफा हुआ है और लोगों को कूलर और एयरकंडीशन बंद करने पड़े हैं। उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, अगले कुछ दिन तापमान इसी तरह बना रहेगा।

आगामी छह-सात दिनों के दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। बावजूद सुबह और शाम के अलावा दिन में भी हल्की ठंड महसूस होगी। अक्टूबर के अंत तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

बादल छाए रह सकते है

उधर, मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, आगामी 24-36 घंटों के दौरान दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने के आसार बिल्कुल नहीं हैं। उधर,  राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना बन सकती है।

यूपी-बिहार में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश और गोवा में भी हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इस राज्यों में मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

केरल में तेज बारिश का अलर्ट

उधर, आइएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 24-36 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके मद्देनजर लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा और अन्य कार्य प्लान करें।

मिली ताजा जानकारी के अनुसार, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बीच कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। उधर, अन्य पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी हो रही है।

इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फबारी हुई है, जिसके कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button