
नई दिल्ली – Gold Silver Price : सोना खरीदने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आज सोने के दामों में भारी गिरावट आई है। नवरात्रि के तीसरे दिन पीली धातु की कीमतों में हुई गिरवाट का लाभ आप भी उठा सकते हैं। ऐसा लग रहा है मां चंद्रघंटा भक्तों से प्रसन्न है। इसलिए सोने के दाम गिर गए हैं। चांदी की स्थिरिता बीते कल की तरह बनी हुई है। इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड रेट में कमी आई है। आइए जानते हैं कि आज सोना और चांदी कितनी में बिक रहा है।
भारत में कितना सस्ता हुआ सोना, चांदी का क्या हाल?
आज यानी 17 अक्टूबर को भारत में बीते कल यानी 16 अक्टूबर की अपेक्षा सोना सस्ता बिक रहा है। गोल्ड रेट में कमी आई है। कहा जा रहा है कि नवरात्रि के त्योहार का असर है। शारदीय नवरात्रि के पहले दो दिन सोना और चांदी के भाव चढ़े थे लेकिन तीसरे दीन अचानक इनके दामों में भारी गिरावट आई है। अगर आप सोना खरीदना चाह रहे हैं तो इससे अच्छा मौका आपके लिए नहीं हो सकता है।

22 कैरेट 100 ग्राम सोना 3,100 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, 24 कैरेट 100 ग्राम सोने की बात करें तो यह 3,400 रुपए सस्ता हुआ है अगर आज के दाम की बात करें तो आज भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,100 रुपए में बिक रहा है। वहीं, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने 60,110 रुपए में बिक रहा है।
वहीं, अगर चांदी की बात करें तो चांदी की कीमतें कल की ही तरह स्थिर हैं। बीते कल प्रति किलो चांदी 74,100 रुपए में बिक रही है। आज भी चांदी 74,100 रुपए प्रति किलो बिक रही है।
दिल्ली में कितने में बिक रहा सोना-चांदी?
दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है। बीते कल की अपेक्षा आज दिल्ली में सोना काफी सस्ता हुआ है। बीते कल यानी 16 अक्टूबर को दिल्ली में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,560 रुपए में बिक रहा था। वहीं, आज 55,250 रुपए में बिक रहा है। जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोना बीते कल 60,600 रुपए में था और आज इसकी कीमत 60,260 रुपए है।

अगर दिल्ली में चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें स्थिरता बनी हुई है। बीते कल चांदी 74,100 रुपए प्रति किलो बिक रही थी। आज भी चांदी 74,100 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इसके दामों में कोई परिवर्तन नहीं आया है।




