नई दिल्ली

त्योहारी सीजन में इस बैंक ने दिया दिया बड़ा झटका, अब महंगा हो गया लोन, जानिए कितनी देनी होगी EMI

नई दिल्ली – त्योहारी सीजन में केनरा बैंक ने अपने ग्राहको को बहुत बड़ा झटका दिया है। उसने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) में बढ़ोतरी की है। अब कहा जा रहा है कि केनरा बैंक के इस फैसले से लोन पर भी असर पड़ेगा। अगर अब कोई होम लोन या पर्सनल लोन लेता है, तो उसे पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज चुकना पड़ेगा। यानी अब ज्यादा समय तक ईएमआई देनी पड़ेगी।

जानकारी के मुताबिक, केनरा बैंक ने एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। खास बात यह है कि इसकी नई दरों को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब अगर कोई केनरा बैंक से होम लोन या पर्सनल लोन लेता है, तो उसे नई दरों पर ही कर्ज मिलेगा।

बैंक ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता है

केनरा बैंक का कहना है कि उसने ज्यादातर टेन्योर के लिए एमसीएलआर में इजाफा किया है। इसके साथ ही अब ओवरनाइट एमसीएलआर 7.95 प्रतिशत और 1 महीने की एमसीएलआर दर बढ़कर 8.05 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, बैंक ने तीन महीने की एमसीएलआर बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। जबकि, 6 महीने की एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत और एक साल की एमसीएलआर अब 8.70 प्रतिशत हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि एमसीएलआर वह न्यूनतम ब्याज दर होती है, जिससे कम रेट पर कोई भी बैंक ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता है

स्टेट बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दे दिया था

वहीं, बीते जुलाई महीने में देश के प्रमुख सरकारी बैंक स्टेट बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दे दिया था। उसने एमसीएलआर दरों में बढ़ोतरी की थी। तब एसबीआई ने एमसीएलआर दरों में 0.05% की बढ़ोतरी की थी। इससे एसबीआई से लोन लेना महंगा हो गया। एसबीआई की नई दरें 15 जुलाई को ही लागू हो गई थी। ओवरनाइट एमसीएलआर पर 8 फीसदी ब्याज दर है, जबकि एक महीने में 8.15 हो जाता है। इसी तरह तीन महीने की एमसीएलआर पर 8.15 फीसदी ब्याज दरें है। छह महीने में 8.45 प्रतिशत, एक साल में 8.55 फीसदी, दो साल में 8.65 प्रतिशत तीन साल में 8.75 फीसदी एमसीएलआर है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button