Rashifal, 10 अक्टूबर, 2023: राशिफल के अनुसार, मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है। ये दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों (Daily Horoscope) को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा, किसे धन लाभ होगा और किसे ज्यादा मेहनत करनी होगी। पढ़ें मेष से मीन राशि तक, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले लोगों के आज अटके काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस और ऑफिस में कामकाज ठीक चलेगा। किसी खास से मुलाकात होगी। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है, बस मां की सेहत का ख्याल रखना होगा।
2. वृषभ राशि (Tauras)
वृष राशि के लोगों का दिन मिला जुला रहने वाला है। आपको नया पार्टनर मिलेगा जो काफी सहयोग होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे माहौल अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
3. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज आपकी सेहत में गिरावट रहेगी, आप कमजोरी महसूस करेंगे। कोई आपका अपमान कर सकता है, लेकिन आपनी वाणी पर संयम रखना होगा। ज्यादा खर्चा हो सकता है।
4. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों को आज परेशानी रहेगी। व्यापार के लिए कल समस्या वाला दिन रहने वाला है, कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए मानसिक तनाव रहेगा। किसी यात्रा पर जाने का प्लान है तो आज टाल दें, वरना नुकसान होगा।
5. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। सेहत आपकी आज ठीक रहेगी और अच्छा महसूस होगा। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य के लिए नए अवसरों का रास्ता मिलेगा। बिजनेस में लाभ मिल सकता है।
6. कन्या राशि (Virgo)
इस राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप कोई नया वाहन या मकान खरीदना के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आज आप अपने किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। घर पर बोलने से पहले वाणी में संयम रखें।
7. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों का दिन आज थोड़ा मानसिक तनाव से भरा रहेगा। परिवार को लेकर मन में कोई परेशानी हो सकती है। कोई पुराने विवाद को लोकर बहस हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी में संतुलन रखना होगा। छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन सेहत के तरफ से दिक्कत भरा रहने वाला है. आप कमजोरी महसूस करेंगे। आपके परिवार में किसी के आ जाने के कारण व्यावहार में चिड़चिड़ापन रेहगा। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
9. धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि वालों को आज के दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में रुका हुए काम आज पूरा हो जाएगा, जिससे मन में खुशी होगी। किसी पुराने साथी के साथ मुलाकात हो सकती है। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
10. मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी प्रिय व्यक्ति से मिल सकते है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप में व्यापार करना चाहते हैं तो, आज का दिन शुभ रहेगा।
11. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन चेतावनी भरा रहने वाला है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोच-समझ लें। परिवार और रिश्तेदारों में किसी भी प्रकार का कोई बाद विवाद चल रहा है तो, वाणी पर संयम रखें।
12. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों का दिन भावनात्मक भरा रहने वाला है। परिवार में किसी छोटे के भविष्य को लेकर मन में चिंता रहेगी। बड़ों की सलाह आपके काम आएगी। सेहत का ख्याल रखना होगा। आपको परिवार का साथ मिलेगा और मन शांत रहने वाला है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदार republicnow.in नहीं लेगा।