
Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई।
लिस्ट में शिवराज सिंह का भी नाम शामिल
इस लिस्ट में कुल 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। लिस्ट में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी नाम है जो बुधनी से अपनी दावेदारी पेश करेंगे। लिस्ट में 12 उम्मीदवार ST/SC समुदाय से हैं, जबकि 6 महिला उम्मीदवार हैं।
बीजेपी ने अब तक 136 उम्मीदवार घोषित किए
इससे पहले बीजेपी तीन लिस्ट जारी कर 79 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 39, दूसरी लिस्ट में 39 और तीसरी लिस्ट में 1 उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई थी। राज्य विधानसभा की कुल 230 सीटों में से बीजेपी 136 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।




