Stock Market: शेयर बेचते ही अकाउंट में आएगा पैसा, सेबी का नया फॉर्मूला, जानिए क्या होंगे इसके फायदे

नई दिल्ली – Stock Market : सभी शेयरों की खरीद-बिक्री में टी+1 सेटलमेंट व्यवस्था लागू करने वाला पहला देश बनने के बाद भारत सिर्फ एक घंटे में सेटलमेंट लागू करने वाला भी पहला देश बनने जा रहा है। इसके बाद जल्दी ही तत्काल यानी रियल टाइम सेटलमेंट व्यवस्था भी लागू की जाएगी। इससे बाजार में जोखिम कम होने के साथ निवेशकों और ब्रोकरों के लिए लिक्विडिटी की जरूरत भी कम होगी। भारत सिर्फ एक घंटे में सेटलमेंट लागू करने वाला पहला देश बनने जा रहा है। इसके बाद जल्दी ही रियल टाइम सेटलमेंट व्यवस्था भी लागू की जाएगी। एक घंटे में और रियल टाइम सेटलमेंट व्यवस्था लागू होने का मतलब है कि विक्रेता के शेयर डिलीवरी करने और खरीदार के पेमेंट करने के बाद एक घंटे में और आखिरकार रियल टाइम में सेटलमेंट हो जाएगा।
बदलाव की निगरानी कर रहा सेबी
उन्होंने कहा कि इस तरह के हस्तक्षेप से निवेशक समुदाय को सालाना आधार पर 3,500 करोड़ रुपये का मौद्रिक लाभ हुआ है। माधवी पुरीबुच ने कहा कि सेबी कई पहलुओं पर बदलाव के समय की निगरानी कर रहा है और कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत पहली इकोनॉमी है, जो अपने सभी शेयरों के लिए T+1 व्यवस्था को लागू कर दिया है। इस कदम से निवेशकों के लिए सिस्टम में लगभग 10,000 रुपये की अतिरिक्त रकम फ्री करने में मदद मिली है।
उन्होंने बताया कि अभी दुनिया के ज्यादातर मार्केट T+2 व्यवस्था पर काम करते हैं। जबकि भारत T+1 सिस्टम के साथ उनसे आगे हैं। बता दें कि इस सिस्टम को इस साल के जनवरी के आखिरी में लागू किया गया था।
निवेशकों पर क्या असर पड़ेगा?
अगर आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं, तो जाहिर है आपके पास डीमैट अकाउंट होगा। मौजूदा समय में अगर आप कोई शेयर खरीदते हैं, तो वो 24 घंटे में आपके अकाउंट में क्रेडिट होता है। क्योंकि फिलहाल T+1 नियम लागू है। T+0 व्यवस्था के लागू होने के बाद शेयर तुरंत आपके खाते में क्रेडिट हो जाएंगे।
वहीं, अगर आप शेयर बेचते हैं, तो उसके पैसे भी आपके अकाउंट में तुरंत जमा हो जाएंगे। इस नियम के लागू होने के बाद मार्केट में नकदी अधिक मात्रा में उपलब्ध हो सकेगी। मार्केट के जानकारों का मानना है कि अधिक नकदी उपलब्ध होने से निवेशक ज्यादा मात्रा में खरीद-बिक्री कर पाएंगे, इससे बाजार का वॉल्यूम बढ़ेगा।




