यूपी

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस फ्लाईओवर से गिरी, 20 से ज्यादा घायल

गाजियाबाद – उत्तर प्रदेश में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को भयानक सड़क हादसा हुआ है। गाजियाबाद के हवा-हवाई रेस्टोरेंट के पास एक रोडवेज बस फ्लाई ओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली की तरफ से एक्सप्रेस वे पर आ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस हाईवे से नीचे गिर गई।

रोडवेज की जो बस हादसे का शिकार हुई है। वह उत्तर प्रदेश की परिवहन विभाग की थी। बताया जा रहा है कि यह बस मेरठ से दिल्ली की तरफ आ रही थी। जिसमें करीब 30 लोग सवार थे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर हवा हवाई होटल के पास यह बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर फ्लाई ओवर से नीचे गिर गई।

बस हादसे में 20 लोग घायल

इस हादसे में 18 से 20 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।

पुलिस हादसे की जांच में जुटी

हादसे की जगह पर यूपी पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। फिलहाल यहां बचाव कार्य जारी है। रोडवेड बस चलाने वाले ड्राइवर का संतुलन कैसे बिगड़ा अभी ये स्पष्ट नही है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर आलाधिकारी भी पहुंच गए हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button