नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 26 अगस्त को बेंगलुरु से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद पालम एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जब मैं ISRO पहुंचा तो वहां चंद्रयान द्वारा भेजी गई तस्वीरें को देश में पहली बार उसे रिलीज करने का सौभाग्य मिला। आज भारत का सामर्थ्य दुनिया देख रही है।
23 अगस्त को मनाया जाएगा ‘नेशनल स्पेस डे’
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की सतह पर जिस जगह पर अपना पहला कदम रखा था. उस जगह को अब शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि जब शिव की बात होती है तो शुभम् होता है। वहीं जब शक्ति की बात आती है तो मेरे देश की नारी शक्ति की बात होती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने चंद्रयान-3 के माध्यम से 23 अगस्त को चंद्रमा पर तिरंगा फहराया था। उस दिन को अब हर साल नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा।
40 साल बाद भारत के पीएम पहुंचे ग्रीस
लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 40 साल तक भारत के किसी भी प्रधानमंत्री ने ग्रीस की यात्रा नहीं की थी, लेकिन मुझे वहां जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ग्रीस भारत के लिए यूरोप का प्रवेश द्वार बनेगा। भारत एवं ग्रीस की दोस्ती आने वाले दिनों में और अधिक मजबूत होंगी।
चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरे देश को गर्व – जेपी नड्डा
![](https://republicnow.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230826_143938.jpg)
इस मौके पर जेपी नड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरे देश को गर्व है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने ब्रिक्स में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही ग्रीस में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को गौरवान्वित करने का काम किया है।