चंद्रमा का ISRO ने जारी किया नया वीडियो,कल शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करेगा, ISRO ने कहा- जोश हाई है

नई दिल्ली – भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे ही चंद्रमा पर लैंड करेगा। मंगलवार (22 अगस्त) को ISRO ने मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि सभी सिस्टम्स को समय-समय पर चेक किया जा रहा है। ये सभी सही तरह से काम कर रहे हैं।
इसके साथ ही इसरो ने चांद की नई तस्वीरें शेयर की हैं, जो चंद्रयान-3 ने क्लिक की हैं। चंद्रयान ने 70 किमी की दूरी से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) की मदद से चांद से ये तस्वीरें खींचीं हैं। चंद्रयान-3 फिलहाल चांद पर लैंडिंग के लिए सटीक जगह खोज रहा है। इसे 25KM की ऊंचाई से लैंड किया जाएगा।
वही बता दे, ISRO अपने चंद्रयान-3 के मिशन को पूरा करने के लिए फूल प्रूफ प्लान के साथ तैयारी कर चूका है, लगातार मिशन से जुड़ी हर अपडेट ISRO अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहा है।

इसी के साथ चंद्रमा के करीब पहुंचने के कई वीडियो और तस्वीरें भी साझा की गई है। बता दें कि चंद्रयान-3 जैसे ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। वैसे ही वो चंद्रमा से जुड़ी जानकारी को साझा करेगा।
इसी बीच इसरो ने चंद्रमा का नया वीडियो जारी किया है। चंद्रमा से आई ये तस्वीर ऐतिहासिक और रोमांच से भर देने वाली है। इसरो ने बयान जारी करके कहा है की सब कुछ नॉर्मल है और हम कल चंद्रमा पर शाम 6:04 बजे लैंड करेंगे। देश दुनिया की निगाह इसरो के इस अद्भुत स्पेस मिशन पर है। लैंडर विक्रम अब चंद्रमा के काफी करीब आ गया है। और आखिर पल के सफर को लैंडर विक्रम खुद संभालेगा।