कश्मीर में भारत माता की जय के नारों की गूंज,निकाली गई तिरंगा यात्रा

कश्मीर – देश में स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। बीजेपी ने आज श्रीनगर में तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली गई बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पीएम मोदी का घर घर तिरंगा यात्रा और तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है। इस क्रम में देशवासी बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। जम्मू कश्मीर के कई जिलों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में शामिल हुए
कश्मीर में तिरंगा यात्रा के दौरान सैकड़ो लोगों ने लिया हिस्सा
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को जम्मू कश्मीर में गवर्नर मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाई। इस यात्रा में सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर अपना जोश दिखाया और पूरे उत्साह के साथ भारत माता जय के नारे लगाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न से पूरे भारतवर्ष में घर घर तिरंगा की यात्रा में भाग ले रहे है।




