देश

संस्कृति मंत्रालय ने दिल्ली में सांसदों की ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली का किया आयोजन,उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने रैली को दी हरी झंडी

नई दिल्ली – आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान से ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली निकाली गई। इस रैली को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी, और अर्जुन राम मेघवाल समेत कई केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद शामिल हुए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने आयोजित किया है।

15 अगस्त को देश के नागरिक अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील’

‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली से पहले केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, ”आने वाले 15 अगस्त को देश के नागरिक अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का समापन कार्यक्रम है और हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए। वहीं अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ”प्रत्येक नागरिक को 15 अगस्त और 26 जनवरी को अपने घरों में तिरंगा लगाना चाहिए। यह नागरिकों का कर्तव्य है। इस वर्ष 15 अगस्त विशेष है क्योंकि यह ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के समापन का प्रतीक है।

प्रगति मैदान से शुरू हुई तिरंगा रैली यात्रा

यह रैली प्रगति मैदान से शुरू होकर इंडिया गेट के सर्किल पर पहुंची। यहां से इंडिया गेट सर्किल और कर्तव्य पथ पर चलाने के बाद मोटरसाइकिलें मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर जाकर समाप्त हो गई। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों ने हिस्सा लिया।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button