खेलदेश

World Cup – 2023 पाकिस्तान पांच अक्टूबर से भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में टीम भेजने के लिए तैयार,विदेश मंत्रालय ने भारत आने की दी मंजूरी

नई दिल्ली – पाकिस्तान पांच अक्टूबर से भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में टीम भेजने के लिए तैयार हो गया है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने रविवार को बताया की पाकिस्तान का हमेशा से ये मानना रहा है कि खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए। इसलिए हमने तय किया है कि हम आगामी ICC विश्व कप में भाग लेने के लिए अपनी टीम भेजेंगे।

आखिरकार मिल ही गयी पाकिस्तान टीम को हरी झंडी

एफओ ने अपने बयान में कहा है कि पाकिस्तानी अधिकारियों को भारत में टीम की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। हम इन चिंताओं से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और बीसीसीआइ को अवगत करा रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि भारत दौरे के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विश्व कप में टीम के प्रतिनिधित्व पर निर्णय करने के लिए समिति का गठन किया था। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता वाली इस समिति ने निर्णय लिया था कि विश्व कप से पहले एक सुरक्षा जांच दल इस महीने भारत का दौरा करेगा और यह दल उन स्थलों का दौरा करेगा जहां पाकिस्तानी टीम अपने मैच खेलेगी।

15 अक्टूबर को होनी है दोनो टीम में भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान की भिडंत वर्ल्ड कप 2023 में 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होनी है। हालांकि, अभी इस महामुकाबले की तारीख में बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि दोनों टीम यह मैच 14 अक्टूबर को खेल सकती है।

वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का एकतरफा अंदाज

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे विश्व कप में आजतक हार का मुंह नहीं देखा है। दोनों टीमों के बीच कुल सात बार भिड़ंत हुई है और सातों बार बाजी टीम इंडिया ने ही मारी है। 2019 में इंग्लैंड की धरती पर भारत और पाकिस्तान की टीम आखिरी बार 50 ओवर के विश्व कप में भिड़ी थी, जब भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में बाजी मारी थी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button