अपराध व घटनाक्राइमदेशविदेश

Kerala News: आश्रम में रह रही अमेरिकी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म! 2 आरोपी गिरफ्तार

Kerala News, कोल्लम : केरल में अमेरिकी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का कथित मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप दो युवकों पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला हाल ही में अमेरिका से केरल आई थी। पिछले कुछ समय से वो एक आश्रम में रह रही थी।

पुलिस ने मामले में अधिक जानकारी दी है। करुणागप्पल्ली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

  • पुलिस ने आगे बताया कि अमेरिकी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कथित घटना 31 जुलाई की है।
  • उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को महिला आश्रम के पास एक समुद्र तट पर अकेली बैठी थी।
  • इस दौरान दो युवक महिला के पास आए और बहला-फुसलाकर उसे सुनसान जगह पर ले गए।
  • पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की विस्तृत जानकारी की पुष्टि की जा सकेगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने एक अगस्त को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता 22 जुलाई को केरल पहुंची थी। मामले में तेजी के साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनवों को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button