अजब-गजब

करोड़पति बनीं कचरा बीनने वाली 11 महिलाएं, जीता 10 करोड़ का जैकपॉट

केरल के मल्लापुरम में शुक्रवार को कचरा बीनने वाली महिलाओं ने 10 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। मलप्पुरम के परप्पानंगडी नगर पालिका में हरिथा कर्म सेना की 11 महिला सदस्यों ने मानसून बम्पर लॉटरी का पहला इनाम जीता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इन्होंने कुछ हफ्ते पहले 25-25 रुपए मिलाकर 250 रुपए का टिकट खरीदा था। कुछ महिलाओं के पास 25 रुपए भी नहीं थे, तो उन्होंने उधार लेकर टिकट खरीदने के लिए 12-12 रुपए दिए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पी पार्वती, के लीला, एमपी राधा, एम शीजा, के चंद्रिका, ई बिंदू, कार्तियायिनी, के शोभा, सी बेबी, सी कुट्टीमालु और पी लक्ष्मी ने पैसे इक्टठा करके टिकट खरीदा था। यह पहली बार नहीं था जब महिलाओं ने पैसे जुटाकर टिकट खरीदा हो, इससे पहले भी वो तीन बार टिकट खरीद चुकी हैं।

लॉटरी जीतने के बाद भी अपना काम चालू रखेंगी महिलाएं
लॉटरी जीतने वाली महिलाएं पिछले 2.5 साल से घरों से नान-बायोडिग्रेडेबल कचरा इकट्ठा करने का काम करती हैं। ये महिलाएं नगर पालिका में 57 सदस्यीय HKS ग्रुप का हिस्सा हैं। इनाम जीतने के बाद भी महिलाओं का कहना है कि वे अपना काम नहीं छोड़ेंगी। साथ मिलकर काम करेंगी। महिलाओं ने बताया कि वे लॉटरी के पैसे का इस्तेमाल घर बनाने, बच्चों की पढ़ाई और कर्ज चुकाने में करेंगी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button