अपराध व घटनाक्राइमदेशराजनीति

SDPI अध्यक्ष नेल्लई मुबारक के आवास पर NIA की रेड, Tamil Nadu के 9 जिलों की 21 जगहों पर सर्च ऑपरेशन जारी

Tamil Nadu NIA Raid : 2019 में पीएमके नेता के. रामलिंगम की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। NIA ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) नेता मुबारक (SDPI leader Mubarak ) के आवास पर भी छापेमारी की। इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध के बाद तमिलनाडु में कई छापे मारे हैं। जानकारी मिली है कि सुरक्षा एजेंसी ने तमिलनाडु के 9 जिलों के 21 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। जांच और छापेमारी जारी है।

तमिलनाडु मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनआईए के अधिकारियों ने रविवार को तंजावुर जिले के तिरुभुवनम में पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के पूर्व पदाधिकारी की 2019 में हुई हत्या के सिलसिले में तमिलनाडु भर में कई स्थानों पर तलाशी ली। तिरुनेलवेली जिले में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) नेता मुबारक के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1683003808736251904

कैसे हुई रामलिंगम की हत्या

रामलिंगम ने शहर में कुछ कथित धर्मांतरण प्रयासों पर सवाल उठाया था, जिसके बाद उनकी कुछ लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी थी। एनआईए ने हत्या के सिलसिले में कुछ लोगों को पहले ही पकड़ लिया है, जबकि कुछ संदिग्ध फरार बताए जा रहे हैं। 

सूत्रों ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि रविवार को राज्य के मदुरै, तंजावुर, तिरुनेलवेली और मयिलादुथुरई जिलों सहित विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गई है।

PFI पर प्रतिबंध के बाद से हो रहीछापेमारी

गौरतलब है कि प्रमुख जांच एजेंसी (NIA) ने इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध के बाद तमिलनाडु में कई छापे मारे हैं। राज्य और केंद्रीय एजेंसियों ने राज्य में कई सामाजिक संगठनों के बैनर तले प्रतिबंधित पीएफआई के फिर से संगठित होने के खिलाफ अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले साल दिवाली पर हुए कार बम विस्फोट में एक 29 वर्षीय युवक की जलकर मौत हो गई थी, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसियों ने राज्य में इस्लामी ताकतों के खिलाफ अपनी रणनीति जांच बढ़ा दी है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button