
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया। धारदार हथियार से सगे भाई रियाज ने अपनी बहन का सिर धड़ काट डाला। मामूली कहासुनी के बाद आरोपी भाई ने घटना को अंजाम दिया। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मिठवारा गांव की है।
आरोपी भाई रियाज घटना के बाद बहन का सिर लेकर गांव के बाहर जा रहा था। तभी ग्रामीणों की सूचना से मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस ने कटे हुए सिर के साथ आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मृतक युवती का शव भी बरामद कर लिया है। । भाई ने सुबह साढ़े 11 बजे के करीब घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों युवक को गिरफ्तार कर पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है।




