अपराध व घटनाक्राइमदेशशहर व राज्य

Ahmedabad : 10 लोगों की जगुआर से कुचलकर मौत, कुख्यात बाप बंदूक की नोक पर बेटे को ले गया

 Iskcon Flyover Accident Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए। हादसा सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर इस्कॉन फ्लाईओवर पर हुआ। हादसे में दुर्घटनास्थल पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार जगुआर भीड़ में घुस गई। ऐसा खुलासा हुआ है कि जिस कार से यह एक्सीडेंट हुआ है, वो कार एक कुख्यात अपराधी का बेटा चला रहा था।

 कार की स्पीड 100 किमी प्रति घंटे से अधिक थी। इसकी एक दूसरे वाहन से भिड़ंत हो गई। इसके बाद हादसे को देखन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई, जिस दौरान कार ने भीड़ को रौंद दिया। जानकारी के मुताबिक, कार चालक एक कुख्यात अपराधी का बेटा है और उसकी पहचान तात्या पटेल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि कार में एक लड़की भी सवार थी, जो हादसे के बाद फरार हो गई। वहीं, कार चालक युवक ने लोगों पर कार चढ़ा दी, जिसके बाद युवक को भीड़ ने घेर लिया।

बंदूक की नोंक पर ले गया कुख्यात बाप

आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। इसी बीच युवक के कुख्यात बाप घटनास्थल पर पहुंचा और बंदूक की नोंक पर अपने बेटे को भीड़ से निकाल ले गया। उसने लोगों को डराया धमकाया । इसके अलावा कार में आरोपी कार चालक के साथ एक अन्य युवक और एक युवती भी सवार थीं, जो हादसे के बाद मौके से भाग गए।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button