देशशहर व राज्य

उत्तराखंड के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट, 16 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

बताया गया कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें चमोली के दारोगा भी शामिल हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1681566314027175938?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1681566314027175938%7Ctwgr%5Ed81e16ae16bf3809c384c6e57d709804b586f708%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Futtarakhand%2Fchamoli-tragic-accident-in-chamoli-electrocution-near-namami-gange-sewer-treatment-plant-23475834.html

सीएम धामी ने किया मुआवजे का एलान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1681612328285143040?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1681612328285143040%7Ctwgr%5Ed81e16ae16bf3809c384c6e57d709804b586f708%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Futtarakhand%2Fchamoli-tragic-accident-in-chamoli-electrocution-near-namami-gange-sewer-treatment-plant-23475834.html

पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक
चमोली हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया कि अत्यंत पीड़ादायक! उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे से बहुत दुख हुआ है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करने के साथ ही सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button