![](http://republicnow.in/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-15-at-2.26.35-PM-293x300.jpeg)
![दारा सिंह](https://republicnow.in/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-15-at-2.26.34-PM.jpeg)
सपा से विधायक दारा सिंह चौहान ने शनिवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने सतीश महाना उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दारा सिंह फिर से भाजपा में शामिल होंगे और मऊ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दारा सिंह चौहान विधानसभा चुनाव से पहले वन और पर्यावरण मंत्री पद छोड़कर सपा में शामिल हुए थे।
दारा सिंह चौहान ने अपना राजनीतिक करियर बसपा से शुरू किया। 1996 और 2000 में दारा सिंह राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। 2009 का लोकसभा चुनाव दारा सिंह ने बसपा के टिकट पर घोसी सीट से लड़ा और जीता था। 2015 में दारा सिंह ने भाजपा ज्वॉइन की और 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव लड़ा। इसके बाद 2022 में भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गए।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। दारा सिंह चौहान समाज के बड़े नेता है। उनका असर मऊ समेत 20 जिलों में है।
![](http://republicnow.in/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-15-at-2.26.35-PM-293x300.jpeg)
Leave a comment
Leave a comment