देशइतिहास

508 रेलवे स्टेशनों की अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे के इतिहास में स्वर्णिम दिन: अनुराग ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन की आधारशिला रखी है। ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं जिनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34 स्टेशन शामिल हैं। असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15, कर्नाटक में 13 और अन्य।

हिमाचल प्रदेश के अन्दौरा रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा,
“अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के अंदौरा रेलवे स्टेशन का 22 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास हो रहा है। इस योजना से ना केवल यह यह रेलवे स्टेशन बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित होगा बल्कि यह यात्रियों को एक नये अनुभव का एहसास भी कराएगा। देवभूमि हिमाचल को यह सौगात देने के लिए मैं आदरणीय प्रधानमन्त्री जी का आभार प्रकट करता हूँ”।
ऊना पहुँचने पर अनुराग ठाकुर ने कहा “विकास ही हमारी प्राथमिकता है और मोदी सरकार ने ऊना को सौगातें देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की चौथी वन्दे भारत ट्रेन की सौगात हिमाचल को दी जिसके शुभारंभ के लिए खुद मोदी जी ऊना आये थे। हिमाचल में अब हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन भाजपा के कारण ही चल पड़ी है। हिमाचल प्रदेश में रेलसेवाओं का विस्तार हो, हिमाचल को कनेक्टिविटी से जुड़ी कोई समस्या ना हो इसके लिए मोदी सरकार नई ट्रेनें चलाने से लेकर जरूरी इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इत्यादि पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। वित्तवर्ष 2023 – 24 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 1000 करोड़, चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 450 करोड़ रुपये, नंगल- तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 452 करोड़ रुपए वर्ष 2023-24 के बजट में मंज़ूर किए गये हैं। रेल विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपए की यह मंजूरी यूपीए शासन काल के वर्ष 2009 – 2014 से 17 गुना ज्यादा है । वर्तमान में प्रदेश में ₹19556 करोड़ से 258 किलोमीटर की 4 परियोजनाओं पर काम जारी है”।

अनुराग ठाकुर ने कहा ”मेरे संसदीय क्षेत्र के ऊना ज़िले के गगरेट विधानसभा में वर्षों से माँग थी कि यहाँ के लोहारली खड्ड पर 500 मीटर लंबे डबल लेन की मंजूरी, दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, अम्ब रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन का विधुतीकरण व फ़ुटओवर ब्रिज का विस्तार, उना रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफॉर्म एवं फुटओवर ब्रिज की मंजुरी,पुराने का का विस्तार, नई रेलगड़ियां की मंजुरी व चुरारू तकराला अंबाला कैंट – दौलतपुर चौक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन व रायमेहतपुर सहारनपुर – ऊना हिमाचल पैसेंजर एक्सप्रेस का ट्रेन समेत प्रमुख गाड़ियों का स्टापेज 500 करोड़ से जिला उना में पीजीआई सेंटर, 200 करोड़ से सलोह में ट्रिपल आईटी का निर्माण कर क्लासेज कराना, जीतपुर बेहड़ी में एथनॉल प्लांट की स्वीकृति कराना ऊना समेत पूरे हिमाचल के लिए मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफा है”।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button