देशराजनीतिवायरल

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न सड़कों पर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में आक्रोश की भावना है। दिल दहला देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इसके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद गुस्साई मणिपुर की भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है जिसके बाद शुक्रवार को लोगों ने आरोपी के घर को जला डाला।

मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार
वहीं, पुलिस ने अब तक इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चार आरोपियों के अलावा पूरी भीड़ थी जिसमें सभी पुरुष मौजूद थे और दोनों महिलाओं को निवस्त्र करके घुमा रहे थे। जानकारी के अनुसार, वीडियो में मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मैतई समुदाय की महिलाओं का है, जिन्हें कुकी समुदाय के लोग नग्न घुमा रहे हैं।

ये था मामला
कांगपोकपी जिले के एक गांव में हुई यह घटना 4 मई की बताई जा रही है। जिसका वीडियो अब वायरल होने के बाद इसमें कार्रवाई की गई है। पूरे देश में वीडियो को लेकर भारी आक्रोश है और वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की लोग मांग कर रहे हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button