मनोरंजन

YouTube Music Web Version : वेब यूजर्स भी अब YouTube Music के ऑफलाइन डाउनलोड का उठा सकेंगे फायदा, जानें – डिटेल्स

नई दिल्लीYouTube Music Web Version : यूट्यूब यूजर्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। कंपनी ने वेब यूजर्स के लिए ऑफलाइन म्यूजिक डाउनलोड ऑप्शन का ऑफर किया है। आपको बता दें कि इससे पूर्व यह ऑप्शन केलव मोबाइल यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होता था। अब इसे वेब वर्जन यूजर भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

एक बार में होंगे इतने गाने डाउनलोड

हर एक ऐप ने डाउनलोड करने को सीमित कर रखा है। ऐसे में आप भी इस फीचर का इस्तेमाल तो कर पाएंगे लेकिन सीमित तरीके से। यानी आप केवल 10 गानों को ही अपनी इस ऐप में डाउनलोड कर पाएंगे। फिलहाल गूगल के द्वारा इस वेब वर्दन वाले यूट्यूब म्यूजिक की टेस्टिंग की जा रही है।

यूजर्स को मिला नोटिफिकेशन

आपको बता दे कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ यूजर्स के फोन में म्यूजिक वेब ऐप को चलाने के लिए नोटिफाई किया गया है। इनमें New! Download music to listen offline का मैसेज भी मिला है। आप भी जान लें यह साइड बार में जाने के बाद आपको लाइब्रेरी ऑप्शन में मिल जाएगा। अपने कंप्यूटर में डाउनलोड करने के लिए आपको YouTube Music की सेटिंग में जाना होगा। यहां आपको डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा। इस टैब पर क्लिक करने के बाद आप डाउनलोड किए गए ट्रैक तक पहुंच सकते हैं।

लाइव परफॉर्मेंस और ………

वहीं फिलहाल यह फीचर सभी यूजर्स के लिए मौजूद नहीं है। इसी के साथ अगर आपका डिवाइस इंटरनेट कनेक्शन में 30 दिनों तक कनेक्टिड नहीं रहेगा। ऐसे में आपके सॉन्ग्स एक्सपायर हो जाएंगे। इसी के चलते आप केवल 10 गानों को ही डाउनलोड कर पाएंगे। इसमें आप प्लेलिस्ट के अलावा कई रेडियो चैनल के गाने, लाइव परफॉर्मेंस और बहुत कुछ सुन सकते हैं।

प्रीमियम मेम्बर्स को मिलेगी ये ख़ास सुविधा

गाने डाउनलोड करने के लिए YouTube प्रीमियम की मेम्बरशिप जरूरी होती है। प्रीमियम के साथ अन्य लाभों की बात करें तो, ऐप ऐड फ्री गाने सुनने, ऑडियो और वीडियो से बिना परेशानी स्विच करने का ऑप्शन और 100 मिलियन गाने, वीडियो और बहुत कुछ की लाइब्रेरी देता है। पर्सनल मंथली और स्टूडेंट प्लान 99 रुपये/माह और 59 रुपये/माह से शुरू होता है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button