खेल

World Cup 2023 : वर्ल्डकप में भारत की लगातार आठवीं जीत, साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हराया

World Cup 2023 : आईसीसी विश्व कप 2023 के 37वें मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया है। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 243 रनों से हराकर लगातार आठवीं जीत हासिल की है। इसके साथ ही भारत का प्वाइंट टेबल में नंबर-1 पर रहना भी तय हो गया है। यानी सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला चौथे नंबर की टीम से होगा।

Ravindra Jadeja spun a web around South Africa in Eden Gardens, India vs South Africa, Men's ODI World Cup, November 5, 2023

विराट कोहली ने अपना 49वां शतक लगाया

विराट कोहली के रिकॉर्ड 49वें शतक की बदौलत भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। कोहली ने नाबाद 101 रन बनाए और सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। श्रेयस अय्यर ने 77 रन बनाए।

Quinton de Kock wears a dejected look after being bowled out in the second over of the chase, India vs South Africa, Men's ODI World Cup, November 5, 2023

27वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई अफ्रीकी टीम

जवाब में साउथ अफ्रीका 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए रवींद्र जड़ेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। मोहम्मद शमी को 2 और कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। भारत ने 20 साल बाद किसी विश्व कप में लगातार आठ मैच जीते हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने 2003 वर्ल्ड कप में एक के बाद एक 8 मैच जीते थे।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button