मौसम

Weather Update Today : दिल्ली – यूपी में मौसम होने वाला है कूल, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, जान ले आज के मौसम का हाल

नई दिल्ली – Weather Update Today : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलने की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 14 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हल्की बारिश के साथ बिजली और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली के मौसम का हाल

आप बता दे कि दिल्ली में लगातार दो दिनों से पारा 40 के पार तक रह रहा है। गौरतलब है कि अब झुलसाने वाली गर्मी से दिल्लीवालों को राहत मिलने वाली है।  मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत में उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है। शनिवार और रविवार को तेज हवाओं के साथ वर्षा होने के आसार हैं। दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यूपी के मौसम का मिजाज

शुक्रवार से उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेना शुरू करेगा और रविवार तक पूरे उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 16 अप्रैल से मौसम शुष्क होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। उत्तर प्रदेश के लोगों का वीकेंड कूल रहने वाला है। शुक्रवार से लेकर रविवार तक पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button