Weather Update Today: दिल्ली-NCR, समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए आज के मौसम का हाल

नई दिल्ली – Weather Update: देश भर में मानसून की विदाई के बाद कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। राजधानी दिल्ली की अगर हम बात करें तो दिल्ली और दिल्ली से सटे एनसीआर में अब तड़के सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास भी होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से एक बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
दिल्ली-एनसीआर को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के बाद ठंड बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी सोमवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि उत्तर भारत के पहाड़ों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही तमिलनाडु, केरल समेत देश के दक्षिणी भागों और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के अलावा असम, मेघालय, अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।



