मौसम

Weather Update Today : दिल्ली – NCR में छाए रहेंगे बादल, यूपी – दिल्ली सहित जानिए 10 प्रदेशो के मौसम का हाल

नई दिल्ली – Weather Update Today : उत्तर प्रदेश इन दिनों तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दिन में घर से बाहर निकलने पर गर्मी परेशान कर रही है। गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग की ओर से अच्छी खबर आई है। यूपी में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। रविवार से अगले तीन दिन तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं अगले चार दिनों के बाद तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश में आज शनिवार को भी लगभग सभी जनपदों में मौसम शुष्क ही रहेगा, जिसकी वजह से गर्मी आज भी लोगों को थोड़ा परेशान कर सकती है, लेकिन ये गर्मी बस आज और झेल लीजिए, इसके बाद रविवार से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों यानी 15 से 17 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

यूपी में बदलने वाला है मौसम

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं। इनमें मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बिजनौर में कुछ स्थानों पर बारिश और बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार  को पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर आंधी के बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

धीरे-धीरे तापमान में आएगी गिरावट

18 अक्टूबर से एक बार फिर से पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम संभवत शुष्क ही रहेगा, लेकिन इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है।  मौसम विभाग के मुताबिक पहले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं, इसके बाद 2-3 से तीन दिनों में तापमान गिरावट देखी जा सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान आगरा ताज में 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान मेरठ में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों के मौसम का हाल

दिल्ली – NCR में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि आज केरल, माहे, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में बिजली गिरने और 30-40 किमी. प्रति घंटे की गति वाली तेज हवाओं की आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट के असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में भी बारिश होने की उम्मीद है।

आईएमडी के मुताबिक आज लक्षद्वीप, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन इलाकों में तूफानी मौसम (हवा की गति 40-45 किमी. प्रति घंटे से लेकर 55 किमी. प्रति घंटे तक) होने की संभावना है। मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। आईएमडी के मुताबिक देश के ज्यादातर हिस्सों से मॉनसून की वापसी हो रही है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बिहार के अधिकांश हिस्सों, झारखंड के शेष भाग, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से, संपूर्ण गांगेय पश्चिम बंगाल और ओडिशा, छत्तीसगढ़ के शेष भाग, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से, तेलंगाना के अधिकांश भाग और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ और हिस्से से आज वापस चला गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फोर्ब्सगंज, मालदा, विशाखापत्तनम, नलगोंडा, रायचूर और वेंगुर्ला से होकर गुजर रही है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button