मौसम

Weather Update Today : दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जानिए आज का मौसम

नई दिल्ली – Weather Update Today : दिल्ली में हुई बारिश के बाद अब ठंड बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में इन दिनों हल्की ठंड देखने को मिल रही थी लेकिन अब बारिश के बाद लोगों को सर्दी के कपड़े की जरूरत पड़ने वाली है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद अधिकतम  तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बारिश के बाद दिन के समय में भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ।

मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री रहा जो कि सामान्य तापमान से 7 डिग्री कम था। वहीं, अगर हम न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 16.2 डिग्री रहा।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार मौसम के न्यूनतम तापमान में आज भी गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आसमान में आज आंशिक तौर पर बादल के छाए रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, सुबह के समय में  हल्का कोहरा देखने को मिला है।

आज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है। जानकारी के अनुसार 14 नवंबर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे तो वहीं 15 और 16 नवंबर को आसमान साफ रहेगा।

ठंडी हवाएं देंगी दस्तक

स्काईमेट के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते जम्मू कश्मीर समेत कई अन्य पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली है। इन जगहों पर बारिश के बाद अब पहाड़ों से ठंडी हवाएं दिल्ली पहुंचेंगी। जानकारी के अनुसार अगले दस दिन तक किसी वेस्टर्न डिस्टरबेंस की संभावना नहीं है पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवाएं लगातार आती रहेंगी।

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार लखनऊ में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार है। आज का तापमान न्‍यूनतम 18 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इन राज्यो में बिजली के साथ हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार आज केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से उठी तेज पूर्वी/उत्तरपूर्वी हवाएं दक्षिणपूर्व प्रायद्वीपीय भारत पर इस वक्त हावी हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button