Weather Update Today 08 March : दिल्ली-NCR का कैसा रहेगा मौसम? जानें यूपी समेत इन राज्यो के मौसम के हाल

नई दिल्ली – Weather Update Today 08 March : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश से राहत मिलेगी। तापमान में इजाफा होगा। इस दौरान तेज सतही हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को ठंड का एहसास होगा। IMD ने देश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है।
नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 08 मार्च को न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। 09 और 10 मार्च को नई दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं। आनेवाले दिनों में नई दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।
यूपी के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। 09 और 10 मार्च को लखनऊ में भी तेज हवाएं चल सकती हैंम गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा।
इन राज्यों में होगी बारिश?
IMD के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ 10 और 12 मार्च की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही, इस क्षेत्र में 13 और 14 मार्च तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक, 12 और 13 मार्च को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।