मौसम

Weather Update : होली पर बारिश करेगी सराबोर, होली तक खराब रहेगा मौसम का हाल

Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक, होली के बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और फिर लू भी चलने लगेगी। मौसम विभाग ने होली के दिन 14 मार्च को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। पहाड़ों पर भी मौसम बदलेगा और बर्फबारी होगी।

होली के दिन हो सकती है वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना रहेगी। इस वजह से आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह से धुंध रहने के आसार है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है। रिज एरिया में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

आपको बता दे की मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार के बाद बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। यूपी में तेज हवा भी चल रही है। वहीं, सुबह और शाम की ठंड अभी भी बरकरार है। उत्तर प्रदेश में मौसम अब पलटी मारेगा और तापमान बढ़ेगा। हालांकि, उत्तर पश्चिम जिलों में 13 और 14 मार्च को बारिश हो सकती है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button