यूपीनई दिल्ली

Weather Alert Today: यूपी -बिहार में अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल, जानिए इन 8 राज्यों के मौसम का हाल

नई दिल्ली – Weather Alert Today: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले चार दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और जम्मू के कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। पिछले एक हफ्ते से देश के कई राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी तेज बारिश से मौसम सुहाना हो जाता है, तो कभी उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बुरा हो जाता है। दिल्ली में आज सुबह फिर से तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं, मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित 8 राज्यों में अगले 4 दिनों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले चार दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को भी बारिश का अनुमान है। आज देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

औसत से ज्यादा रहा तापमान 
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा है। इसी तरह गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। 14 सितंबर 2022 को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी 
मौसम ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि आज सुबह 9:30 बजे तक उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के से आने वाले बादलों के कारण तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही कभी मध्यम बारिश होगी तो कभी तेज होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है।

साउथ इस्ट यूपी में बारिश का मौसम

साउथ इस्ट यूपी और साउथ वेस्ट यूपी में आज और कल बारिश का मौसम बना रहेगा। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लेकिन, शनिवार और रविवार को मौसम में फिर बदलाव की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और अगले दो दिनों तक बारिश का मौसम बना रहेगा। वाराणसी में आज बारिश की संभावना है। गोरखपुर में अगले चार दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है।

ओडिशा में बारिश 15 और 18 सितंबर को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 और 18 सितंबर को ओडिशा में हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ आज बारिश हो सकती है। आज और कल छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं और साथ ही कई इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और जम्मू में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश, राजस्थान और जम्मू के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है. 15-18 सितंबर के दौरान गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है बिहार में बीते हफ्ते कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। बिहार की राजधानी पटना में अगले तीन दिनों तक बारिश का मौसम बना रहेगा। भोजपुर, बक्सर और गया में अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button