यूपीधर्म व ज्योतिष

Vrindavan Premanand Maharaj Yatra : प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा फिर से हुई बंद, जानें क्या है इसकी वजह?

Vrindavan Premanand Maharaj Yatra : वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की यात्रा एक बार फिर से बंद होने वाली है। दरअसल 10 से 14 मार्च के बीच प्रेमानंद महाराज की रात वाली पदयात्रा बंद होगी। प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम की ओर से यह जानकरी दी गई है कि होली के पावन अवसर और प्रेमानंद महाराज जी स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस बारे में प्रेमानंद जी के आश्रम वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी गई।

10 से 14 मार्च तक बंद रहेगी पदयात्रा

सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया गया कि 10 से 14 मार्च के बीच प्रेमानंद महाराज की रात में 2 बजे से होने वाली पदयात्रा नहीं निकलेगी। पोस्ट में लिखा किआप सभी प्रियजनों को सूचित किया जाता है कि होली के पावन पर्व के चलते और पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए इस दौरान पदयात्रा नहीं निकलेगी। अगरआप दर्शन के लिए वृंदावन आ रहे हैं तो इस अवधि में दर्शन के लिए ना आयें।

पहले भी 10 दिन बंद रही थी यात्रा

आपको बता दे की वृंदावन में इससे पहले भी प्रेमानंद महाराज की रात्रि यात्रा बंद हुई थी, जो 10 दिन बाद फिर से शुरू हो गई थी। आपको बता दे की एनआरआई ग्रीन कॉलोनी के निवासियों द्वारा यात्रा के विरोध किए जाने पर इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन इस फैसले से देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं में मायूसी फैल गई थी। जिसके बाद ब्रजवासियों ने स्पष्ट किया था कि वे देर रात में होने वाली आतिशबाजी का विरोध कर रहे थे, इस यात्रा का नहीं। इसके बाद एनआरआई सोसायटी के लोगों ने महाराज जी से मुलाकात की और फिर से यात्रा शुरू करने का अनुरोध किया।

महाराज के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया फैसला

वृंदावन में होली का उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ बनाया जाता है। कल यानी 10 मार्च को रंग भरनी एकादशी है और ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए ब्रज में होली खेलने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन आते हैं। ऐसे में प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य पर किसी तरह का असर न पड़े। इसे ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button