विदेश

Vasudhaiva Kutumbakam : UN ने भारत के ‘वसुधैव कुटुंबकम’ दर्शन को अपनाया, स्थायी मिशन के परिसर में पट्टिका को किया गया स्थापित

Vasudhaiva Kutumbakam : संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के भारत स्थायी मिशन के परिसर में “वसुधैव कुटुंबकम” पट्टिका का अनावरण किया है। जो वैश्विक चुनौतियों से निपटने में एकता सहयोग एवं साझा जिम्मेदारी का प्रतीक हैम

संयुक्त राष्ट्र में लगा वसुधैव कुटुंबकम पट्टिका

हिंदी में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ एवं अंग्रेजी में ‘द वर्ल्ड इज वन फैमिली’ वाक्यांश के साथ गोल्डन रंग की पट्टिका भारत के स्थायी मिशन के परिसर के प्रवेश द्वार के अंदर एक दीवार पर लगाई गई है। जिसका अनावरण ICCR के साथ भारत के स्थायी मिशन द्वारा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने के एक दिन बाद किया गया। इस समारोह में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लेते हुए एकजुटता प्रकट करते हुए उसके महत्वपूर्ण को बतलायाम

वसुधैव कुटुंबकम एकता एवं सहयोग का प्रतीक

इस अनावरण के दौरान सहस्रबुद्धे ने कहा कि एक तरह से ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के पीछे के दर्शन ने आधुनिक भाषा में कहें तो ब्रांड इंडिया बनाया है। जो भारत की पहचान एवं विश्व का दृष्टिकोण है। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में कई भारतीय अधिकारियों, राजनयिकों के साथ महानिदेशक कुमार तुहिन एवं उप महानिदेशक अभय कुमार सहित ICCR के अधिकारियों ने भाग लिया।

संयुक्त राष्ट्र में पट्टिका के अनावरण पर गर्व  

इस विषय पर चर्चा करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह पट्टिका अब गर्व से संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के मुख्य प्रवेश द्वार की शोभा बढ़ाएगी। जो एकता एवं वैश्विक सहयोग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

भारत की G20 प्रेसीडेंसी में इसे अपनाया गया

इसी संर्दभ में भारत की G20 प्रेसीडेंसी ने “वसुधैव कुटुम्बकम” व “एक पृथ्वी – एक परिवार – एक भविष्य” विषय को अपनाया है। यह दर्शन वैश्विक चुनौतियों से निपटने में एकता एवं सहयोग को प्रदर्शित करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button