देशजम्मूटेक्नोलॉजीनई दिल्ली

Vande Bharat Train : रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, माता वैष्णो देवी से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत का ट्रायल रन, जान ले इसकी खासियत

नई दिल्ली – Vande Bharat Train : जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए वंदे भारत का इंतजार अब लगभग खत्‍म हो चुका है। इस ट्रेन का ट्रायल अब पूरा हो चुका है। आज यह दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से होकर गुजरी। जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए इस ट्रेन को खास तरीके से डिजाइन किया गया है, ताकि ठंड में भी यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्‍कत ना हो।

क्या है ख़ास?

इसकी सबसे खास बात ये है कि इस वंदे भारत के शीशे पर कभी बर्फ नहीं जम सकता है। यह माइनस 30 डिग्री में भी फर्राटेदार दौड़ेगी। इसके अलावा, इसमें हवाई जहाज वाले फीचर भी जोड़े गए हैं, जो अन्‍य वंदे भारत एक्‍सप्रेस की तुलना में इसे खास बनाती है। शुक्रवार की शाम को कश्‍मीर के लिए चलने वाली ये ट्रेन जम्‍मू स्‍टेशन पर ट्रायल के लिए पहुंची थी। जम्‍मू पहुंचते ही इस ट्रेन को लेकर यात्रियों में काफी उत्‍साह दिखाई दिया। सेल्‍फी लेने के लिए लोगों की भीड़ भी नजर आई। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए।

कब और कहाँ से चलेगी यह ट्रेन?

यह माता वैष्णो देवी कटरा को दिल्ली से जोड़ने वाले दो मार्गों की सफलता के बाद इस क्षेत्र के लिए तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। नारंगी और ग्रे रंग की यह अत्याधुनिक ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चलेगी। यह ट्रेन अंजी खाद ब्रिज, जो भारत का पहला केबल-स्टेड रेल ब्रिज है और चेनाब ब्रिज जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है, से होकर गुजरी। अगले महीने से यह ट्रेन चलने की उम्‍मीद है।

ट्रेन का समय

वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और कम यात्रा समय के साथ कश्मीर पहुंचेगी। सिर्फ 3 घंटे और 10 मिनट में 160 किलोमीटर से ज्‍यादा की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन कटरा से 8:10 बजे प्रस्‍थान करेगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। फिर श्रीनगर से 12:45 बजे चलेगी और 15:55 बजे कटरा पहुंचेगी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button