टेक्नोलॉजी

Vande Bharat : वंदे भारत स्लीपर वर्जन की तस्वीरे वायरल, आप भी देखें तस्वीरें

नई दिल्ली – Vande Bharat Sleeper Train : रेलवे से सफर करने के दौरान बेहतर सुविधाएं और तेज रफ्तार के लिए वंदे भारत लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। रेलवे से सफर करने वालों लोगों की पसंद को देखते हुए ही बीते दिनों सरकार की ओर से इस ट्रेन के विस्तार करने का ऐलान किया गया था।

पूर्व में रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार अगले साल यानी 2024 के फरवरी या मार्च तक रेलवे वंदे भारत का स्लीपर वर्जन लाएगी। यह ट्रेन देखने में बिल्कुल वंदे भारत ट्रेन की तरह ही होगी। इस ट्रेन की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर

सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन की तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में ट्रेन की इंटिरियर किसी शानदार होटल से कम नहीं दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस ट्रेन में कुल 857 बर्थ होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें से 34 बर्थ स्टाफ के लिए हो सकते हैं। आपको बता दें, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर चेन्नई से चलाई जा सकती है।

इस ट्रेन का निर्माण ICF करेगी

जानकारी के अनुसार इस ट्रेन के निर्माण की जिम्मेदारी भी ICF यानी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा की जाएगी। ये कोच फैक्ट्री चेन्नई में है, अभी तक यहां वंदे भारत ट्रेन का निर्माण किया जा रहा था। मगर अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन के ऐलान के बाद इन ट्रेनों का निर्माण भी ICF द्वारा ही की जाएगी। आपको बताते चलें, देश की जनता को कम दाम पर बेहतर सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे की ओर से यह कदम उठाया गया है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button