यूपी

Uttar Pradesh : योगी सरकार का नया फरमान, अब ढाबे-रेस्तरां के हर कर्मचारी का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

लखनऊ – CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश में खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट पाए जाने पर रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट को लेकर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिए। 

ढाबों/रेस्टोरेंट खान-पान के प्रतिष्ठानों की होगी जांच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जूस, दाल और रोटी जैसी खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट मिलाना अमानवीय है। यह सब स्वीकार नहीं किया जाएगा। अब ऐसे ढाबों/रेस्टोरेंट खान-पान के प्रतिष्ठानों की सघन जांच होगी। साथ ही प्रतिष्ठानों में काम करने वाले हर कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन भी होगा।

शेफ हों या वेटर मास्क और ग्लव्स लगाना अनिवार्य

आपको बता दे की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खान-पान की चीज़ों की शुद्धता-पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में आवश्यक संशोधन के दिशा निर्देश दिए हैं। जिसके अनुसार खान-पान के केंद्रों पर संचालक, प्रोपराइटर, मैनेजर आदि का नाम और पता डिस्प्ले करना अब अनिवार्य होगा। अब शेफ हों या वेटर सभी को मास्क और ग्लव्स लगाना भी अनिवार्य होगा।

मिलावट पाए जाने पर होगी कठोर दंडात्मक कार्रवाई

साथ ही होटल/ रेस्टोरेंट में सीसीटीवी लगाना भी अनिवार्य होगा। निर्देश के अनुसार अब अपशिष्ट आदि गंदी चीजों की मिलावट पाए जाने पर संचालक/प्रोपराइटर पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button