
UP Weather Update : दो दिन तक मौसम शुष्क रहने के बाद अब कुछ जिलों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को तराई के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और वज्रपात की आशंका है।
यूपी के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। पछुआ हवाओं की जगह गुरुवार को पुरवा हवाएं चलने लगी हैं, जिससे तापमान में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। आपको बता दे मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
पुरवा से मिल रही ताकत
चार दिन पहले यूपी में दाखिल हुआ पश्चिमी विक्षोभ अभी भी राज्य के पूर्वी हिस्सों में सक्रिय है। पुरवा की नमी से इसे ताकत मिल रही है, जिसके चलते अगले 48 घंटों में इसका असर और बढ़ सकता है। इसका सीधा असर लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिलेगा।
बदलेगा मौसम का मिजाज
- पश्चिमी यूपी : मौसम में बदलाव की शुरुआत सहारनपुर और आसपास के जिलों से होगी।
- पूर्वी यूपी : तराई क्षेत्र और बिहार से सटे जिलों में भी बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं।
- लखनऊ : बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना कम है।
- गरज के साथ बारिश की संभावना वाले जिले :
वाराणसी, मिर्जापुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, जौनपुर, भदोही, चंदौली, गाजीपुर और सोनभद्र।
तापमान
- लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.4℃ रहा, जो सामान्य से 1.1℃ कम था।
- रात का तापमान 24.4℃ दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2℃ अधिक रहा।
- अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3℃ की वृद्धि और अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2℃ बढ़ने की संभावना है।
18 से 20 अप्रैल के बीच बारिश के आसार
- 18 अप्रैल: प्रदेश के दोनों हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
- तेज हवाएं: पश्चिमी यूपी में 30-40 किमी प्रति घंटे और पूर्वी यूपी में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
- उष्ण रात्रि का अलर्ट: बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ गर्म रात का अलर्ट जारी किया गया है।