अपराध व घटनायूपीराजनीतिशहर व राज्य

UP News : कानपुर मेयर ने ताला तोड़ बुजुर्ग को दिलाया कब्जा, इलाके में तनाव की स्थिति

UP News : कानपुर मेयर ने रविवार को एक मकान का ताला तोड़कर बुजुर्ग महिला को कब्जा दिलाया। इसके बाद 50 मिनट के अंदर 100 मीटर के दायरे में ऐसी 2 और छोटी-छोटी घटनाएं हुईं। जिससे बजरिया इलाके का माहौल बिगड़ गया। एक समुदाय के सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए और हंगामा और नारेबाजी करने लगे।

तनाव बढ़ता देख पुलिस कमिश्नर ने इलाके में RAF, PAC और पुलिस बल तैनात कर दिया। तब जाकर हालात नियंत्रित हुए। यहां 24 घंटे बाद भी तनाव है। सुरक्षा RAF और PAC के हवाले हैं। सोमवार को पुलिस-प्रशासन के अफसर मकान पर दावा करने वाली बुजुर्ग और दूसरे पक्ष के दस्तावेज देखकर फैसला करेगी कि आखिर मकान किसका है।

जावेद ने मकान पर किया कब्जा : बुजुर्ग

बजरिया इलाके के लुधौरा में रहने वाली राजपति (75) के पति राधे का काफी समय पहले निधन हो चुका है। उनका एक बेटा धर्मेन्द्र है। राजपति का आरोप है कि उनके मकान पर जावेद नाम के युवक ने अवैध तरह से कब्जा कर लिया। उसने कोर्ट में राजपति की जगह एक अन्य महिला को उसकी आइडेंटिटी में खड़ा कर दिया उससे रजिस्ट्री करा ली और जब विवाद हुआ तो कोर्ट से स्टे भी ले लिया।

BJP विधायक संग कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय बजरिया गईं

रविवार दोपहर डेढ़ बजे महापौर प्रमिला पांडेय को इसकी जानकारी मिली। उन्हें बताया गया कि एक बुजुर्ग महिला के घर पर मुस्लिम पक्ष का कब्जा है। इस मकान में मंदिर है और एक पीपल का पेड़ भी है। इसके बाद मेयर, भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष (उत्तर) सुनील बजाज के साथ बजरिया पहुंचीं।

ताला तोड़कर राजपति को घर पर कब्जा दिलाया। मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। यही से माहौल बिगड़ने की शुरुआत हुई। कुछ देर बाद दूसरे समुदाय के भी सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए।

इलाके में तनाव की स्थिति

मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई। वहीं जांच-पड़ताल के आश्वासन के बाद लोग तो शांत हो गए, लेकिन अभी भी इलाके में तनाव की स्थिति है। ऐसे में इलाके में भारी फोर्स और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इलाके में तनाव का माहौल देखते हुए IB और LIU को भी सक्रिय कर दिया गया है।

बता दें कि घटना के बाद पथराव और आगजनी की सूचना पुलिस तक पहुंची थी। यह महज एक अफवाह थी। मौके पर बजरंग दल के लोग भी पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी होगा उस पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button