उत्तराखंड

Uniform Civil Code : सीएम धामी के दिल्ली से लौटते ही मिले संकेत, जानिए कब तक सौंपी जा सकती है ड्राफ्ट रिपोर्ट

उत्तराखंड – Uniform Civil Code : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार 6 अक्टूबर को कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) बनाने का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। उसका सर्कुलर भी कम्पलीट हो चुका है। इस संर्दभ में जैसे ही काम पूरा हो जाएगा, वह UCC लागू कर देंगे।

उत्तराखंड में समिति ने तैयार की UCC रिपोर्ट

UCC को लेकर सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रासंगिक कानूनों की जांच करने और राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया था। अब समिति ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को रिपोर्ट पूरी तरह से तैयार होने की जानकारी दे दी है।

CM धामी ने UCC रिपोर्ट जल्द सौंपेने के दिए संकेत

दरअसल गुरुवार को नई दिल्ली आकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके साथ ही उन्होंने बातचीत के दौरान UCC के रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने के संकेत भी दिए है। कहा जा रहा है कि अब उत्तराखंड सरकार समान नागरिक संहिता की ड्राफ्ट रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने की तैयारी कर रही है।

शाह ने UCC से जुड़े सभी प्रमुख पहलुओं पर की चर्चा

इधर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ड्राफ्ट रिपोर्ट बनाने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए UCC से जुड़े सभी प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समिति ने शाह को रिपोर्ट पूरी तरह से तैयार होने की जानकारी दी है।

राजनीतिज्ञों ने UCC जल्द लागू होने की बताई वजह

इस तरह से उत्तराखंड में UCC की दिशा में बढ़ाए जा रहे कदम को लेकर सियासी मायने भी बताए जा रहे हैं। इसे लेकर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि UCC ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार करने एवं राज्य में इसे लागू करने के लिए अचानक आई इस तेजी के पीछे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव है। जो साल के अंतिम में होने वाला है। उनका मानना है कि UCC बेशक उत्तराखंड में लागू होगा, लेकिन इसका असर उन 5 राज्यों होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव पर भी दिखाया पड़ेगा। इसलिए धामी सरकार का UCC लागू करने का वादा आगामी चुनाव को लेकर किया जा रहा है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button