शिक्षा

UGC NET 2024 : यूजीसी नेट की तारीखों का एलान, जानिए कब से होगी परीक्षाए

नई दिल्ली – UGC NET 2024 Exam and Result Dates: अगले साल यूजीसी नेट परीक्षा में सम्मिलित होने की योजना बना रहे उम्मीदवारों के लिए अपडेट। देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) में विभिन्न विषयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्राप्त करने और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के 2024 के पहले सत्र यानी सेशन 1 तारीखों का एलान कर दिया गया है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जारी किया कलेंडर

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आज यानी मंगलवार, 19 सितंबर 2023 को जारी एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2024 के अनुसार यूजीसी नेट 2024 के सेशन 1 का आयोजन 10 जून से 21 जून तक किया जाएगा। हालांकि, एजेंसी ने अगले साल की यूजीसी नेट परीक्षा के दूसरे सत्र यानी सेशन 2 की तारीखों को फिलहाल घोषित नहीं किया है। बता दें कि एनटीए द्वारा हर साल यूजीसी नेट परीक्षा का पहले सेशन जून में और दूसरा दिसंबर में आयोजित किया जाता रहा है। इस क्रम में वर्ष 2023 के दूसरे सत्र की परीक्षा एनटीए द्वारा आयोजित की जानी है।

ऐसे प्राप्त करें जानकारी
यूजीसी नेट परीक्षा 2024 से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट – ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। हालांकि अभी इसे अभी वेबसाइट पर अपडेट होने में समय लगेगा, क्योंकि यह यह खबर हाल ही में आया है। इस परीक्षा का आयोजन एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माधयम से किया जाता है। जल्द ही, आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है।

यूजीसी नेट सेशन 1 का रिजल्ट 3 हफ्ते में
एनटीए द्वारा 2024 का एग्जाम कैलेंडर जारी किए जाने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने परिणाम की संभावित तिथि के बारे में भी जानकारी साझा की। यूजीसी चीफ ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से बताया कि यूजीसी नेट 2024 सेशन 1 के सभी पेपरों के के आयोजन के बाद 3 सप्ताह के भीतर नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। इस प्रकार, अगले के पहले सत्र की यूजीसी नेट सेशन 1 परीक्षा के 21 जून तक आयोजन के बाद परिणाम अधिकतम 12 जुलाई 2024 तक घोषित कर दिए जाएंगे।

दिसंबर 2023 की यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स कन्फ्यूज
एनटीए ने 2024 की यूजीसी नेट परीक्षा के पहले सेशन की तिथियों की घोषणा कर दी हो और इसके बाद यूजीसी अध्यक्ष ने नतीजे घोषित किए जाने की संभावित तिथि की भी जानकारी साझा कर दी हो, लेकिन उम्मीदवार इस साल यानी 2023 की दूसरे सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर असमंजस में हैं। न तो एनटीए और न ही यूजीसी अध्यक्ष ने इस साल की बची हुई यूजीसी नेट परीक्षा की तिथि को लेकर कोई अपडेट साझा किया है। ऐसे में कई छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया के माध्यम से यूजीसी अध्यक्ष और एनटीए से इस सम्बन्ध में आधिकारिक अपडेट जारी करने की मांग कर रहे हैं।

परीक्षा का पैटर्न

यह परीक्षा कुल मिलकर 180 मिनट की होती है, जिसमें दो पेपर शामिल होते हैं। पहला पेपर 100 अंकों का और दूसरा पेपर 200 अंकों का होता है। पहले पेपर में 50 एमसीक्यू और दूसरे पेपर में 100 एमसीक्यू पूछे जाते हैं। वहीं परीक्षा की शिफ्ट की बात करें तो पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक की होती है और दूसरी शिफ्ट दोपहर में 3 बजे से शाम 6 बजे तक की होती है। साथ ही हर सही जवाब के लिए प्लस 2 मिलता है और निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button