टेक्नोलॉजी

Twitter : ट्विटर अब X पर भद्दे कमेंट्स से यूजर्स को अब इस तरह से मिलेगा छुटकारा, बस करले इस सेटिंग को ऑन

Twitter : सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स (ट्विटर) ने अपने यूजर के लिए नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के तहत आप भद्दे और नफरती कमेंट्स को हमेशा के लिए पूर्णत: बंद कर सकते हैं, हालांकि इसकी तैयारी कुछ हफ्ते पहले ही देखा गया था। इस फीचर को फ्री और वैरीफाइड यूजर दोनों प्रयोग कर सकते है और ये तय कर सकते हैं कि कौन उनके पोस्ट पर रिप्लाई करेगा। यानी अब भद्दे और नफरती कमेंट करने वालों से छुटकारा मिल सकता है।

इस तरीके से करें इस ऑप्शन को ऑन

अभी तक एक्स पर इस तरह का कोई ऑप्शन नहीं था, इसके पहले केवल पीपल पीपल यू फॉलो’ और ‘पीपल यू मेंशन’ का ऑप्शन आता था। मतलब अब नए फीचर के जु़ड़ जाने से आप इन तीनों में से जो भी ऑप्शन को चुनेंगे वही लोग आपके पोस्ट पर कमेंट कर पाएंगे, हालांकि अब कंपनी ने एक और ऑप्शन वेरीफाइड के साथ ही फ्री यूजर्स को दिया है। यह नया ऑप्शन  आपको पोस्ट के अंदर मिलेगा। जो Who can reply में मिलेगा।

चीन के इस ऐप की तरह बनाना चाहतें है मस्क

ट्विटर को जब से एलन मस्क ने खरीदा है वो इस ऐप को सब कुछ बनाना चाहते हैं। इसका वो नाम भी बदल चुके हैं। वो इस ऐप को ऐसा बनाना चाहते हैं जिसमें ट्रेंडिंग टॉपिक के साथ-साथ एंटरटेंमेंट और काम के लिए सामान का पेमेंट भी कर पाए। चीन में यूज होने वाले WeChat की तरह ट्विटर को बनाना चाहते हैं। WeChat पर लोग बात भी करते हैं साथ ही पेमेंट भी करते हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button