Aaj Ka Rashifal 07 March : वृषभ-सिंह-मकर पर होगी छप्परफाड़ धन की बारिश, जानिए बाकी राशियों का हाल

नई दिल्ली – Aaj Ka Rashifal 07 March : आज यानी 07 मार्च 2024, गुरुवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ राशियों के अपने परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों की अपने पार्टनर से अनबन भी हो सकती है। आपको बता दे की हर इंसान की ग्रह दशा उसके सितारों पर निर्भर करती है। कई बार इंसान दिन-रात मेहनत करके भी सफलता नहीं हासिल कर पाता है, ऐसे में उसे दैनिक जीवन में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कहा जाता है कि अगर इंसान राशिफल पढ़कर दिन की शुरुआत करता है तो उसे पूरे दिन किस काम को करना है, किसको नहीं, इसके बारे में पता चल जाता है। ऐसे में आज आपका दिन कैसा रहने वाला है, जानने के लिए पढ़िए आज का राशिफल –
मेष राशिफ़ल
मेष राशि के जातक आज एक से अधिक स्रोत से पैसा कमाएंगे और इनकी आय में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में फायदा होगा। बचत की योजना पर पैसे लगाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज इनकी आय बढ़ेगी लेकिन इनका खर्च भी व्यर्थ की वस्तुओं में हो सकता है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। परिवार के किसी सदस्य से मदद मिलने की उम्मीद हैं। भाई बहनों का सभी तरह से साथ मिलेगा।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ख़ास रहने वाला है। आज किसी दोस्त को उधार पैसे देने पड़ सकते हैं। परिवार के लोगों की सलाह पर काम करे नही तो व्यर्थ ही नुकसान हो सकता है। आज आपको सम्मान मिलने के योग है।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी के भी कहने में आकर आपको लड़ाई झगड़ा न करे नही तो हानि हो सकती है। खोई हुई वस्तु प्राप्त होने के आसार है। पार्टनर के सहयोग से तरक्की मिलने वाले काम करेंगे।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ख़ास रहने वाला है। आज इन्हें संपत्ति मिल सकती है। आज यह जमीन, नया घर, दुकान आदि खरीदने के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं। मां के लिए सरप्राइज गिफ्ट खरीद सकते हैं। अचानक किसी यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे है। आज कार्यस्थल पर जल्दबाजी में काम ना करें वरना पछतावा हो सकता है।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग-दौड़ भरा रह सकता है। वाहन चलाते समय ख़ास सावधानी बरतें। पिताजी की किसी बात से मन मुटाव हो सकता है। जल्दबाजी में आज कोई फैसला ना लें।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अपनी मनमर्जी के कारण आज यह परेशान रह सकते है। आज आपके काम समय से पूरे नहीं होंगे। नौकरी में बदलाव की इच्छा रखने वाले लोग अपनी नौकरी बदल सकते हैं। आज घर पर कोई मेहमान आने के आसार है।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के आज सफ़लता के मार्ग खुलेंगे। आज इनकी आय बढ़ेगी। आज आपको बचत योजना पर काम करना चाहिए। बच्चों की जिद सोच समझकर पूरी करें। अपने कार्यस्थल पर किसी के कहने में आकर जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। पार्टनर के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।
धनु राशिफ़ल
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ख़ास रहने वाला है। आज के दिन किसी से भी उधार पैसा ना लें। पार्टनर के करियर में आ रही दिक्कतों को लेकर कदम उठा सकते हैं। पार्टनर से व्यवहार अच्छा रखें वरना रिश्तों में खटास आ सकती है।
मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए आज तरक्की के नए रास्ते खुल सकते है। आज इन्हें नई संपत्ति मिल सकती है। किसी से भी बहसबाजी ना करें नही तो व्यर्थ के परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। मन की सभी इच्छा पूर्ण होगी।
कुंभ राशिफ़ल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज यह अपनी पुरानी योजनाओं पर ही काम करेंगे। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोग सतर्क रहें। धोखा मिलने के आसार है।
मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज इनके कार्यस्थल पर इनकी तारीफ होगी। इन्हें नया पद मिलने के आसार है। परिवार में चल रही कलह सिरदर्दी बन सकती है। संपत्ति का सौदा करते समय सावधान रहने की जरूरत है।
( Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा। )