धर्म व ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन राशि तक के लोगों का कैसा रहेगा आज का दिन? किसे मिलेगा प्यार, कौन हो सकता है बीमार,जानिए आज का राशिफल

नई दिल्ली – Aaj Ka Rashifal : यहां पर हम बता रहें कि कैसे सिंह सहित 3 राशियों को आर्थिक लाभ होगा और किस्‍मत भी साथ देगी। कुछ राशि वालों को जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

मेष राशि (Aries) : 

इस राशि के लोगों को नौकरी के लिए कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। बुधवार का दिन लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको नौकरी में तरक्की मिलने के आसार हैं। नया कारोबार करने में संकोच है तो न करें, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। विरोधी आपसे पराजित होंगे और आपके अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। परिवार का विशेष ध्यान रखें। उनकी जरूरत को भी पूरा करना आपका दायित्व है। 

वृषभ राशि (Taurus) : 

बाहर का खाना खाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी अस्वस्थ रहेगा, आपको ध्यान रखना है। आपको नौकरी में काम की अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके कार्यों से आपके अधिकारी आपसे खुश होंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहेगी, लेकिन इसे दूर करना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। विरोधी व्यापार में परेशान कर सकते हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) : 

इस राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े हैं तो खुशखबरी मिल सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि किसी बात पर विवाद होने के आसार हैं। किसी क्रिएटिविटी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। इसमें आप सफल भी हो सकते हैं। संतान की ओर से बुधवार को कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। आपके परिवार में थोड़ा सा गमहीन माहौल रहेगा, दुखद खबर आ सकती है। भाई और बहनों के भविष्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। आपको मानसिक रोग प्रभावित हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) : 

बुधवार का दिन इस राशि के लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी पर भी ज्यादा गुस्सा ना करें, क्योंकि इससे नुकसान आपका ही होगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की की अवसर मिल सकते हैं। किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी से झगड़ा ना करें, आप ही घाटे में रहेंगे। नौकरी में ट्रांसफर होने के आसार हैं। स्वास्थ्य के प्रति चिंता स्वाभाविक है। कोलेस्ट्रॉल से भरा हुआ खाना नहीं खाएं, यह स्वास्थ्य के लिए अहितकर है।

सिंह राशि (Leo) : 

संतान की ओर से बुधवार को खुशी मिलेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी अन्य कंपनी अथवा फैक्ट्री में नौकरी का साक्षात्कार दे सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका की जिंदगी आसानी से चलेगी, कोई दिक्कत नहीं होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलने का योग बनेगा।

कन्या राशि (Virgo) : 

पार्टनरशिप में भी व्यापार करेंगे तो आपको तरक्की मिल सकती है। इस राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन खुशी से भरा रहेगा। नौकरी में परिवर्तन भी हो सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी से कोई मतभेद हो सकता है। व्यापार करते हैं तो आपको अधिक मेहनत बुधवार के दिन करेंगे। जीवनसाथी का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। किसी से भी किसी प्रकार की कोई गलत बात ना करें, इससे आपको ही दिक्क होगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। कोई रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है, यह आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा।  

तुला राशि (Libra) : 

छात्र-छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए दूसरे शहर में जाने का योग बन सकता है। कहीं बाहर घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। धार्मिक संगीत में रुचि स्वाभाविक है, इससे आपको राहत मिलेगी। भजन से मन को शांति मिलेगी। बुधवार को दिनभर मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी आपका जीवन अच्छा बीतेगा यानी जीवनसाथी का सहयोगी इसी तरह मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): 

आपको तरक्की मिल सकती है। बुधवार को मानसिक तनाव भी घेर सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपका स्वास्थ्य गिरा गिरा रह सकता है। माइग्रेन की शिकायत भी हो सकती है। नौकरी में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। आपका मन किसी बात करेगा बहुत ही परेशान रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आपके मन में किसी प्रकार की चिंता हो सकती है। उपाय है कि आप सतर्क और सावधान रहें, लेकिन चिंता आपको व्यग्र कर सकती है।

धनु राशि (Sagittarius): 

किसी परिचित या रिश्तेदार की तबीयत खराब हो सकती है। कला और संगीत के प्रति रुझान हो ते इस क्षेत्र में आगे का करियर भी बना सकते हैं। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। यह आपके व्यक्तित्व के हित में होगा। जीवनसाथी के साथ भी आपका जीवन बहुत ही सुखमय रहेगा। आपका मन बहुत अधिक परेशान हो सकता है। आप संतान की ओर से प्रसन्न रहेंगे। आपका किसी से कल झगड़ा भी हो सकता है। व्यापार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। नौकरी में आपको परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope): 

किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का संयोग बनेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई भी विचार अथवा बात रखने से पहले हानि-लाभ के बारे में सोचें। आपके मन में किसी प्रकार की चिंता रहेंगी। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। दिनभर बहुत अधिक आनंद महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन थोड़ा सा कष्ट में हो सकता है। पत्नी से मतभेज होने के आसार हैं। इस राशि के लोगों को जीवन हंसी-खुशी में बीतेगा।

कुंभ राशि (Aquarius): 

भविष्य की चिंता ना करें। इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित होने के आसार बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता के कारण इस राशि के लोगों का मन बहुत अधिक परेशान रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की थोड़ी कमी रहेगी। बुधवार को अपने दोस्तों के साथ समय गुजार सकते हैं। आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती है। बाहर खाना खाने से परहेज करें। आपका पार्टनर भी आपके कारोबार को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करेगा।

मीन राशि (Pisces): 

अपने अधिकारियों को खुश रखे, और उनके हिसाब से कार्य करने की कोशिश करें। यह आपकी तरक्की के लिए जरूरी है। प्रॉपर्टी को लेकर आपका मन विचलित रह सकता है। दफ्तर में अधिक कार्य का लक्ष्य मिल सकता है। बच्चों का ध्यान पढ़ाई से हट सकता है। आप उनका चित एकाग्र करने की कोशिश करें। आपका मन बहुत अधिक परेशान हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आप किसी भी तरह के बाद विवाद से दूर रहें। आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

( Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी republicnow.in नहीं लेगा। )

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button