वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज के निधन की खबर वायरल, जानिए सच्चाई

वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज राधा-रानी के परम भक्त हैं। उनके कर्णप्रिय कथा वाचन और आध्यात्मिक विचारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्कमा शर्मा ने उनसे मुलाकात की, तब से प्रेमानंद महाराज जी सुर्खियों में आ गए। उनके अनुयायियों की संख्या लगातार बढ़ने लगी। अब प्रेमानंद महाराज के निधन की खबर वायरल हो रही है। लोग उन्हें श्रद्धांजलि तक देने में लगे हुए हैं। फेसबुक से लेकर व्हाट्स एप और सोशल मीडिया के सभी टूल्स में यह वायरल है।
वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज प्रतिदिन सत्संग चलता है। इसमें आम ही नहीं बड़ी बड़ी हस्तियां भी शामिल होती हैं। ज्यादातर लोग प्रेमानंद जी महाराज के नाम से वाकिफ हैं। इसकी वजह सोशल मीडिया उनके सत्संग की वीडियों को वायरल होना है। विराट-अनुष्का के अलावा गायक बी प्राक ने भी प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंच चुके हैं। रविवार को अचानक ही प्रेमानंद जी महाराज के निधन की खबर सोशल मीडिया फ्लैश हुई। अनगिनत लोगों ने उन्हें नमन करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल करते हुए लोगों ने श्रद्धांजलि तक दे दी।

आज सुबह किया सत्संग और आरती
सोशल मीडिया पर चल रही प्रेमानंद महाराज जी के निधन की खबर की पड़ताल के लिए हमने वृंदावन में अपने साथियों से बात की, उन्होंने बताया कि जब से प्रेमानंद महाराज जी के निधन की खबर वायरल हुई है। यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं। खबर फेक है। पता नहीं यह कहां से और कैसे वायरल हुआ। हमें जानकारी मिली कि सोमवार को प्रेमानंद जी महाराज ने राधा-रानी की आरती की और इसके साथ ही रोजाना की तरह सत्संग भी।
प्रेमानंद जी महाराज के बारे में
रमणरेती मार्ग पर है आश्रम
श्रीहित प्रेमानंद महाराज का आश्रम राधा निकुंज वृंदावन के रमणरेती मार्ग पर है। उनके देश भर में लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। करीब डेढ़ दशक से उनकी दोनों किडनी खराब हैं, उनकी नियमित डायलिसिस होती है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनसे आशीर्वाद लेने के लिए क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे थे। ये वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, तो बड़े-बड़े लोग उनसे आशीर्वाद लेने आने लगे।

प्रेमानंद महाराज के दर्शन को उमड़ते हैं भक्त
प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए रात दो बजे ही वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु जुटने लगते हैं। वह अपने आश्रम से शिष्यों के साथ पैदल परिक्रमा को प्रतिदिन निकलते हैं, इससे पहले ही सड़कों पर उनके दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में अनुयायी पहुंच जाते हैं।
प्रवचन सोशल मीडिया पर होते हैं खूब वायरल
मूलरूप से कानपुर नगर के रहने वाले प्रेमानंद जी महाराज कई वर्षों से वृंदावन में ही वास कर रहे हैं। पूर्व में वह पूरे ब्रज में घूमकर मधुकरी (भिक्षा) करते थे। मधुकरी में जो प्रसाद मिलता, उसी का सेवन करते थे। उनके प्रवचन आजकल इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहे हैं।