देशअपराध व घटना

तमिलनाडु: यात्री डिब्बे में अवैध रूप से ले जा रहे थे गैस सिलेंडर, ट्रेन में लगी आग, 10 लोगों की हुई मौत

तमिलनाडु – तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। दक्षिण रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लग गई। इस हादसे में अब तक 10 लोगों के मारे जाने और 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, तमिलनाडु ट्रेन हादसे के मृतकों के परिवार को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
दक्षिण रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन में आग सुबह उस समय लगी, जब ये मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। तब यात्री अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर कोच में घुस गये। बताया जा रहा है कि इसी सिलेंडर की वजह से ट्रेन में भीषण आग लग गई।

10 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल

रेलवे के अनुसार, पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आज सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर मदुरै यार्ड में निजी कोच में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद अग्निशमन सेवाओं ने वहां पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है,तो वहीं आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हैं।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button