धर्म व ज्योतिषदेश

Surya Gochar 2023: इन 3 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, आर्थिक नुकसान समेत कई बाधाओं से होगा सामना!

Surya Gochar 2023: ज्योतिष गणना के अनुसार 17 अगस्त को दोपहर 01:23 पर सूर्य स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। 16 सितंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से सूर्य का प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को रहना होगा सूर्य गोचर से सतर्क।

सूर्य स्वाभिमान, मान-सम्मान, नेतृत्व, महत्वकांक्षा आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। जिस जातक की कुंडली में सूर्य प्रबल स्थिति में होते हैं, उन्हें काई प्रकार की सुख-सुविधाओं का आशीर्वाद मिलता है। वहीं जिन राशियों की कुंडली में सूर्य नीच स्थान पर होते हैं, उन्हें इन क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य गोचर की अवधि में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
  • इस दौरान उनके स्वाभिमान में वृद्धि होगी, जिससे घमंड की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
  • इसके कारण जातक को आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • इसके साथ कार्य में अधिकता के कारण तनाव में भी वृद्धि होने की संभावना है। लेकिन यह समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातकों पर सूर्य गोचर का मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा।
  • इस दौरान उन्हें, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।
  • वहीं इस दौरान धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
  • साथ ही खर्चों में भी वृद्धि होगी।
  • इसलिए आर्थिक क्षेत्र में निर्णय लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें।

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों को सूर्य गोचर के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस दौरान वाहन इत्यादि के प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना के योग बन सकते हैं।
  • वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
  • इसके साथ पैसों से संबंधित समस्या भी उत्पन्न हो सकती है, जिस वजह से जातक को आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button