Singham 3 : हाथों में गन और चेहरे पर बदले की आग, ‘सिंघम 3’ से Kareena Kapoor Khan का धांसू लुक आउट

नई दिल्ली – Kareena Kapoor Khan Look In Singham 3 : बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर अपनी पॉपुलर फ्रेंजाइजी फिल्म ‘सिंघम’ की तीसरा पार्ट ‘सिंघम 3’ (Singham 3) लेकर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम 3’ के स्टार्स के लुक रिवील कर रहे हैं। फिल्म ‘सिंघम 3’ से दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार का लुक सामने आ चुका है। अब फिल्म ‘सिंघम 3’ से करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का लुक सामने आया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म ‘सिंघम 3’ से सामने आए करीना कपूर के लुक पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। आइए देखते हैं कि करीना कपूर किस अंदाज में नजर आ रही हैं।
रोहित शेट्टी ने दिखाया करीना कपूर का लुक
इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक करीना कपूर फिल्म ‘सिंघम 3’ में काम करते नजर आएंगी। फिल्म ‘सिंघम 3’ के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने करीना कपूर का फर्स्ट लुक शेयर किया है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना कपूर का लुक दिखाया है। करीना कपूर के हाथ में गन नजर आ रही है और उनके चेहरे पर बदले की भावना दिखाई दे रही है। करीना कपूर का धांसू लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वो इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। रोहित शेट्टी ने करीना कपूर का ‘सिंघम 3’ से लुक शेयर करते हुए लिखा है, ‘मिलिए सिंघम के पीछे की ताकत से… अवनी बाजीराव सिंघम…। हमने पहली बार 2007 में एक साथ काम किया था… अब तक 3 ब्लॉकबस्टर- गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न…। और अब हम अपने चौथो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं… सिंघम अगेन। 16 साल का लंबा जुड़ाव। कुछ भी नही बदला, बेबो अभी भी वैसी ही हैं, सरल, प्यारी और मेहनती।’
अवनि बाजीराव सिंघम के किरदार में आएगी नजर

करीना के पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, यह समय की बात है। पुलिस पद्य के साथ पुनः सेना में शामिल होना। सिंघम के पीछे की ताकत से मिलें। अवनि बाजीराव सिंघम। हमने पहली बार 2007 में एक साथ काम किया था।
अब तक 3 ब्लॉकबस्टर गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न और अब हम अपने चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं… सिंघम अगेन। 16 साल लंबा जुड़ाव….कुछ भी नहीं बदला है, बेबो अभी भी वैसी ही है, सरल, प्यारी और मेहनती।
कब रिलीज होगी फिल्म
रोहिट शेट्ट की इस स्टारर की रिलीज डेट का खुलासा तो मेकर्स ने अभी नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये फिल्म 14 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। इतना ही नहीं ये मूवी पर्दे पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ भीड़ सकती है।