व्यापार

Share Market : शेयर मार्केट में इन्वेस्टर्स की संख्या हुई 15 करोड़ के पार, हर महीने 30 लाख से ज्यादा ओपेन हो रहे न्यू अकाउंट

नई दिल्ली – Share Market : भारतीय नागरिकों ने अब शेयर बाजार पर भरोसा जताना शुरू कर दिया है। बता दे कि भारत के स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टर्स की संख्या 15 करोड़ से अधिक हो गई है। 1 अप्रैल 2023 से लेकर 31 मार्च 2024 तक हर महीने 30 लाख से ज्यादा न्यू डिमैट अकाउंट ओपन हुए हैं। यह आंकड़े नया उत्साह, नया इन्वेस्टमेंट, नई उपलब्धियां और नई चुनौतियां लेकर आ रहे हैं। 

शेयर बाजार में मिडिल क्लास की एंट्री

गौरतलब है कि 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 3.7 करोड़ डीमैट खाता खोले गए। यानी हर महीने औसत 30 लाख से अधिक खाता खोले गए। यह अब तक का सबसे हाई है। इसी के साथ भारत में डीमैट खाता धारकों की संख्या 15.14 करोड़ पहुंच गई है। बता दे कि भारत में डिबेट खातों की संख्या प्रतिवर्ष औसत 11.9 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। यह आकड़े स्पष्ट करते हैं कि भारत के शेयर बाजार में अब आम भारतीय नागरिकों का प्रवेश शुरू हो गया है। आने वाले कुछ सालों में यह संख्या तेजी से बढ़ेगी। बाजार में बड़े पैमाने पर इन्वेस्टमेंट आएगा और कंपनियों के ऊपर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दबाव बनेगा। किसके साथ-साथ सरकार के लिए चुनौती होगी, वह शेयर बाजार को हर हाल में सुरक्षित रखें। 

स्टॉक मार्केट में डीमैट एकाउंट्स के आंकड़े

  • 31 मार्च 2014 को भारत में सिर्फ 2.2 करोड़ डीमैट खाते थे। 
  • 31 मार्च 2021 को भारत में डीमैट खातों की संख्या 5.5 करोड़ हो गई थी। 
  • 31 मार्च 2022 को भारत में डीमैट खातों की संख्या 9 करोड़ हो गई थी। 
  • 31 मार्च 2023 को भारत में डीमैट खातों की संख्या 11.45 करोड़ थी। 
  • 31 मार्च 2024 को भारत में डीमैट खातों की संख्या 15.14 करोड़ हो गई है।  

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button