कानूनी अधिकारदेशविदेशशहर व राज्य

सीमा हैदर ने राष्ट्रपति को भेजी मर्सी पिटीशन: कहा-जब अक्षय कुमार भारत में रह सकते हैं तो मैं क्यों नहीं, हीर-रांझा का किया जिक्र

सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की बात भी चल रही थी। ATS की पूछताछ जारी है। वो जासूस है या नहीं, इसपर जांच-पड़ताल की जा रही है। इस बीच सीमा हैदर ने अपने वकील के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मर्सी पिटीशन (दया याचिका) भेजी है।

दया याचिका में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट एपी सिंह ने दया याचिका में कहा, ”सीमा को यहीं रहने दिया जाए और भारत की नागरिकता दे दी जाए। क्योंकि वह अब भारत की बहू है। उसकी और सचिन की शादी हो चुकी है। वह हिंदू धर्म भी अपना चुकी है।”

नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफ और लाई डिक्टेटर के लिए तैयार सीमा हैदर

एडवोकेट ने कहा, ”बेल पर आने के बाद से सीमा सभी तरह के कानून का पालन कर रही है। चाहें तो आप पॉलीग्राफ टेस्ट, ब्रेन मैपिंग, लाई डिक्टेटर और डीएनए टेस्ट कराकर भी सच का पता कर सकते हैं।” इतना ही नहीं, एपी सिंह ने RTI में मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा, ”बीते 5 साल में 5220 विदेशी नागरिकों को भारत में नागरिकता दी गई है। इसीलिए सीमा को भी नागरिकता मिलनी चाहिए। साथ ही हीर-रांझा के प्यार का भी जिक्र किया है।”

  • चलिए जानते हैं सीमा हैदर की दया याचिका में और क्या-क्या लिखा गया….

अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता तो मुझे क्यों नहीं : सीमा हैदर

बेल पर आने के बाद सीमा सभी तरह के कानून का पालन कर रही है। सीमा की ATS ने जांच की, लेकिन जासूसी का कोई सबूत नहीं मिला। सरकार कई जांच के जरिए सीमा के सच का पता करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। दया याचिका में लिखा गया, ”कई सेलिब्रिटी को भी भारत की नागरिकता मिली है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी (दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार) हैं, जिनकी नागरिकता भारत की नहीं है। फिर भी अपने टैलेंट की वजह से वो यहां पर रह रहे हैं। तो क्या सीमा को नागरिकता नहीं दी जा सकती”

पिटीशन में कहा, ”बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें भारत की नागरिकता दी गई है। चाहें वह बांग्लादेशी हों, पाकिस्तानी हों या अन्य मुल्कों के हों। एक आरटीआई में मिली जानकारी का हवाला देते हुए लिखा है कि बीते 5 सालों में 5220 विदेशी नागरिकों को भारत में नागरिकता दी गई है। इसीलिए सीमा को भी नागरिकता मिलनी चाहिए।”

शादी की और धर्म बदला, दया याचिका स्वीकार हो

यह फोटो दया याचिका के साथ भेजी गई है।

पिटीशन में सचिन-सीमा के शादी के कई फोटोग्राफ भी साथ भेजे गए हैं। जिनमें सचिन और सीमा एक दूसरे को माला पहनाते हुए सजे-धजे दिखाई दे रहे हैं। यह भी तर्क दिया है कि सीमा की शादी सचिन से नेपाल में हुई है और नेपाल से भारत का रोटी और बेटी का नाता रहा है। इसलिए सीमा ने अपना धर्म भी बदल लिया और एक हिंदुस्तानी लड़के से शादी भी कर ली। जिसको ध्यान में रखते हुए अब उस पर दया की जाए और उसे यहीं की नागरिकता दे दी जाए।

लैला-मजनू, हीर-रांझा, और सोनी-महिवाल की लव स्टोरी का जिक्र

इसमें सीमा ने शीरी-फरहाद, लैला-मजनू, हीर-रांझा, और सोनी-महिवाल की लव स्टोरी का जिक्र किया है। इसमें कई लोगों का जिक्र करते हुए बताया है कि पाकिस्तान या अफगानिस्तान में रहने वाली कई महिलाएं हैं, जिनकी शादी भारत के कई अन्य शहरों में हुई है। वह लंबे समय से यहां पर रह रही हैं और उनको लॉन्ग टर्म वीजा भी दिया गया है।

दया याचिका के साथ इस फोटो को मर्ज किया गया है।

सीमा और उसके बच्चों को जान का खतरा, न भेजा जाए पाकिस्तान

याचिका में यह भी कहा गया है कि सीमा औऱ उसके 4 बच्चों को पाकिस्तान में जान का खतरा है। उसने अपने पति को बहुत पहले तालाक दे दिया है। ऐसे में सीमा ने यदि नया साथी चुन लिया। उसे यह पूरा अधिकार है। पाकिस्तान के हालात सीमा और उसके बच्चों के लिए ठीक नहीं हैं। ऐसे में उसे पाकिस्तान वापस न भेजा जाए।

RTI का हवाला देते हुए सीमा के वकील ने बताया कि भारत में पिछले 5 सालों में 5220 विदेशी नागरिकों को भारतीय प्रामणिकता दी गई है। ऐसे में सीमा हैदर को भी भारत की नागरिकता दी जाए।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button