धर्म व ज्योतिष

Rashifal, 9 October 2023 : इन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

Horoscope 9 October: आज सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, उनकी पूजा करने से सभी परेशानियों का हल निकल जाता है। ग्रहों की चाल के मुताबिक आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए मेहनत भरा रहेगा तो  कुछ को सफलता मिलेगी। क्या कहते हैं आपके सितारे? ये जानने के लिए पढ़ें, दैनिक राशिफल –

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों का आज लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। मां की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। ऑफिस और बिजनेस में कामकाज ठीक चलेगा। किसी खास से मुलाकात हो सकता है। एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में नए अवसर प्राप्त होंगे।

2. वृषभ राशि (Tauras)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में कामकाज ठीक चलेगा। आज ज्यादा खर्चे हो सकता है, लेकिनम फालतू चीजों में पैसे ना उड़ाएं। छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहने वाला है। शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। जरूरी काम से विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वाले लोगों का दिन मिला-जुला रहने वाला है, लंबे समय से अटके हुए काम आज पूरे हो सकते है। परिवार के लोगो के साथ अच्छा समय बितेगा। सेहत का ख्याल रखें, थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं, काम सही चलेगा।

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप शाम को आप कोई पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए आज के दिन प्रमोशन का योग बन रहा है। सेहत का ख्याल रखें।

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। घर में किसी बात पर विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। मां की सेहत अच्छी रहेगी।

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक ठाक है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकल जाएगा। बिजनेस में दोपहर बाद मुनाफ हो सकता है। शादी के लिए तलाश रहे लोगों की इच्छा आज पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का आज का दिन मध्यम रहने वाला है।  बिजनेस में कुछ खास नहीं होगा। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आज का काम आज ही निपटाए कल में ना छोड़े। छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत का आपको खास ख्याल रखना होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती हैं और कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।

9. धनु राशि ( Sagittarius)

धनु राशि वाले लोगों का दिन बेहतरीन गुजरेगा। बिजनेस में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। धन लाभ होता दिख रहा है। आज गाड़ी  चलाते समय सावधान रहें, नहीं तो चोट लग सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा।

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों का दिन बढ़िया रहने वाला  है। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा और कहीं बाहर धार्मिक  यात्रा पर भी जा सकते हैं।  शाम को थकान हो सकती है। किसी को भी ना पैसे दें और ना ही किसी से उधार लें।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों का आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस और ऑफिस में कामकाज ठीक रहने वाला है। बिजनेस में बड़ा निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही लड़ाई आज खत्म हो जाएगा और शाम को कई बाहर  डिनर पर जा सकते हैं। नौकरी तलाश कर रहें लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आज छात्रों को मेहनत करनी होगी।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदार republicnow.in नहीं लेगा।

REPUBLIC NOW

Republicnow.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ चैनल है, जो आपको सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य है कि हम दुनिया भर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरें आप तक पहुँचाएँ। राजनीति, मनोरंजन, खेल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, और अन्य विषयों पर हमारी निष्पक्ष और प्रमाणिक रिपोर्टिंग हमें सबसे अलग बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button