Rashifal, 7 नवंबर 2023 : किसी का दौड़ेगा बिजनेस तो किसी के घर आएगा नया रिश्ता, जानिए आज का राशिफल

नई दिल्ली – Rashifal, 7 नवंबर, 2023 : आज मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों (Daily Horoscope) को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा और कौन रोमांटिक विचारों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। पढ़ें मेष से मीन राशि तक, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले लोगों का दिन आज उतार चढ़ाव वाला रहने वाला है।आपकी सेहत खराब हो सकती है, इसलिए ख्याल रखना होगा। आपकी आर्थिक हालत और बिगड़ सकती हैं। नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
2. वृषभ राशि (Tauras)
वृष राशि के लोगों का दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। काम के सिलसिले में बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
3. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
4. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले लोगों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को तरक्की मिलेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को सम्मान मिलेगा और हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी।
5. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है, इसलिए विवाद में ना पड़े। किसी को उधार देने से पहले सोच-समझ लें। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।
6. कन्या राशि (Cancer)
कन्या राशि वालों की बात करें तो आज का दिन थोड़ा परेशान करने वाला है सकता है। ऑफिस में सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
7. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। पार्टनर का ख्याल रखें।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन चिंता करने की बात नहीं है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मन शांत रहेगा।
9. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई भी काम करने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
10.मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आज सफलता मिलेगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और सेहत ठीक रहेगी। बिजनेस में लाभ हो सकता है।
11. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोग आज किसी विशेष धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस के मामले में दिन मिला जुला रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों का आर्थिक सहयोग मिलेगा।
12. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों का दिन बेहतर रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं. ऑफिस में मन लगा रहेगा। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात के चलते मन प्रसन्न रहेगा।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदार republicnow.in नहीं लेगा।